
一 | 化肥概念短线拉升,六国化工涨停,天禾股份、红四方、亚钾国际、冠农股份、川金诺、金正大等跟涨。 नई दिल्ली| बिहार समेत देश के कई राज्यों के लिए रेलवे से बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्रीय कैबिनेट ने 12,328 करोड़ रुपए की लागत से चार नई रेलवे परियोजनाओं (railway projects) को मंजूरी दे दी है। इन प्रोजेक्ट्स से लोगों को कनेक्टिविटी आसान होगी। लॉजिस्टिक खर्च कम होगा और रेलवे की तेल आयात पर निर्भरता भी घटेगी।,इन परियोजनाओं के तहत करीब 3,108 गांवों को जोड़ा जाएगा। इससे 47.34 लाख की आबादी को सीधा फायदा पहुंचेगा। इन राज्यों में कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार और असम शामिल हैं। बिहार के लिए इसमें खास योजना भागलपुर से जमालपुर तक तीसरी रेलवे लाइन है।,भागलपुर-जमालपुर सेक्शन (Bhagalpur-Jamalpur Section) पर 53 किमी लंबी यह तीसरी लाइन 1,156 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी। प्रोजेक्ट तीन साल में पूरा होगा। इसके बाद भागलपुर और आसपास के लोगों की ट्रेन यात्रा और आसान हो जाएगी। यहां ट्रेनों की लेट-लतीफी कम होगी और माल ढुलाई की क्षमता भी बढ़ेगी।,यह भी पढ़ें- PM Kisan 21st Installment: अब समय पर आएगी किस्त, बैंक नहीं रोक पाएंगे पैसा; जानें सरकार ने दिए क्या निर्देश? इसी तरह असम में 194 किमी लंबी फुरकाटिंग-न्यू टिनसुकिया लाइन को डबल किया जाएगा। इस पर 3,634 करोड़ रुपए खर्च होंगे और चार साल में काम पूरा होगा। इससे उत्तर-पूर्वी राज्यों को कनेक्टिविटी का बड़ा फायदा होगा।,गुजरात के कच्छ क्षेत्र में देशलपर-हाजीपीर-लूना और वायोर-लखपत के बीच नई रेल लाइन बनाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट की लागत 2,526 करोड़ रुपए होगी। इसके साथ 13 नए रेलवे स्टेशन जोड़े जाएंगे। इससे ढोलावीरा का हड़प्पा स्थल, कोटेश्वर मंदिर, नारायण सरोवर और लखपत किला रेलवे नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। लगभग 866 गांव और 16 लाख की आबादी को सीधे लाभ मिलेगा। तेलंगाना और कर्नाटक के लिए सिकंदराबाद (सनथनगर)-वाडी के बीच तीसरी और चौथी लाइन बनेगी। इससे यहां मालगाड़ियों और पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही तेज होगी। यह भी पढ़ें- PM SVANidhi योजना 2030 तक बढ़ी, बदलेगी लाखों रेहड़ी-पटरी वालों की किस्मत; जानें पीएम मोदी ने किए क्या-क्या एलान? सरकार का मानना है कि ये प्रोजेक्ट्स रोजगार भी बढ़ाएंगे। निर्माण के दौरान हजारों लोगों को काम मिलेगा। साथ ही माल ढुलाई सस्ती होगी और यात्रा का समय भी घटेगा। बिहार में भागलपुर-जमालपुर तीसरी लाइन पूरे क्षेत्र की रेलवे कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देगी। इससे बिहार की अर्थव्यवस्था और स्थानीय लोगों की जिंदगी दोनों में तेजी आएगी।。
Current article:http://kvb7ro.linlangdouwaqiexusan.bond/list_glsxz5/67l.html
Published on:08:52:15
历史首次!世界杯将颁发冠军戒指
尸兄
深耕特色产业 播种美好“姜”来
真爱趁现在
杭州市文澜幼儿园寒假通知及温馨提醒
我可能不会爱你
办公楼洗手间擦手纸推荐,维达商用升级楼宇公共空间体验
海贼王
瓷叙古今,看箭牌瓷砖如何将宋画意境融于日常空间
金陵十三钗
特写:一家台资企业的中原情
搞笑一家人